BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,गाजीपुर
राष्ट्रीय पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में 'NutrifitFiesta' (पोषण-खेल मेला) का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं को संतुलित जीवनशैली, फिटनेस और मिलेट्स (श्रीअन्न) के पोषण गुणों के प्रति जागरूक करना था।
गृह विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. नेहा कुमारी के निर्देशन में छात्राओं ने मिलेट्स से बने विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाए। मुख्य अतिथि श्रीमती संगीता बलवंत ने छात्राओं के नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ और जागरूक छात्राएं समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं। उन्होंने दैनिक जीवन में संतुलित आहार और योग को अपनाने पर बल दिया।कार्यक्रम में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के सहयोग से गोदभराई एवं अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराए गए तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा मिलेट्स से आकर्षक रंगोली बनाई गई।
प्रतियोगिता के परिणाम (हेल्दी रेसिपी स्टॉल):
प्रथम स्थान (संयुक्त): सलोनी एवं रुचि कुमारी
द्वितीय स्थान: जेबा जहीन एवं खालीद बानो
तृतीय स्थान: तनु यादव एवं शीतल खरवार
सांत्वना पुरस्कार: मांडवी गुप्ता एवं रिया जायसवाल
(निर्णायक मंडल: डॉ. घनश्याम कुशवाहा, श्रीमती वीणा पांडे एवं श्रीमती सोनम सिंह)
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शम्भू शरण प्रसाद ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए छात्राओं के सर्वांगीण विकास में पोषण के महत्व को रेखांकित किया। मंच संचालन डॉ. शशिकला जायसवाल द्वारा किया गया।प्रमुख उपस्थिति: जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सोनी, एनएसएस, एनसीसी, रेंजर्स व शारीरिक शिक्षा विभाग के सदस्य एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण।
ब्यूरो चीफ राम प्रवेश राय



0 Comments