Hot Posts

6/recent/ticker-posts

​‘मेरे सपनों का भारत - चित्र सेवा’ अभियान: ब्लॉक स्तर पर सजी चित्रकला प्रदर्शनी, मेधावी बच्चे सम्मानित

BBC CRIME TV 

​उत्तरप्रदेश,गाजीपुर

जनपद में ‘मेरे सपनों का भारत - चित्र सेवा’ अभियान (17 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026) के तहत विकास खंड स्तर पर आयोजित चित्रकला, निबंध, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के बाद मंगलवार को सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों (BRC) पर भव्य चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्लॉक स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, शील्ड और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) श्रीमती उपासना रानी वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार कक्षा 5 से 8 तक के परिषदीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के बच्चों ने ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ और ‘25 वर्षों के सेवा कार्य’ विषय पर अपनी रचनात्मकता दिखाई। 18 से 23 सितंबर के मध्य सभी ब्लॉकों में चरणबद्ध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनकी श्रेष्ठ कृतियों को मंगलवार सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में पहुंचे अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने बच्चों की कला की मुक्तकंठ से सराहना की।


बीएसए ने बताया कि ब्लॉक स्तर से चयनित सर्वश्रेष्ठ चित्रों की जनपद स्तरीय वृहद प्रदर्शनी आगामी 1 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी, जहां जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को विशेष पुरस्कार व डिजिटल हस्ताक्षरित प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।

ब्यूरो चीफ राम प्रवेश राय 

Post a Comment

0 Comments