स्टेशन परिसर, पार्सल कार्यालय और वाहन स्टैंड की हुई गहन जांच; यात्रियों को किया सतर्क
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
रेलवे परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज, 2 जून को कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पर एक व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा चलाया गया। यह सघन चेकिंग अभियान आरपीएफ निरीक्षक कानपुर सेन्ट्रल की सीधी उपस्थिति और नेतृत्व में संपन्न हुआ।
अभियान के दौरान आरपीएफ की टीम ने डॉग स्क्वॉड (खोजी कुत्तों) की मदद से पूरे रेलवे स्टेशन का कोना-कोना खंगाला। इस दौरान मुख्य रूप से स्टेशन परिसर, पार्सल कार्यालय, दुपहिया व चार पहिया वाहन स्टैंड की सघन चेकिंग की गई। पार्किंग में खड़े वाहनों की भी बारीकी से जांच की गई ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न रहे।सर्च ऑपरेशन के दौरान टीम ने स्टेशन और प्लेटफार्मों पर मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और उनके सामान की गहन जांच की। इसके साथ ही आरपीएफ के जवानों ने यात्रियों के बीच जाकर उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और जागरूक किया। यात्रियों से अपील की गई कि वे यात्रा के दौरान सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत सुरक्षा बलों को दें।
आरपीएफ अधिकारियों के मुताबिक, इस सघन चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन परिसर से कोई भी आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, जिससे सुरक्षा तंत्र ने राहत की सांस ली। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रेलवे परिसर में पूर्ण सुरक्षा और सतर्कता का माहौल बनाए रखने के लिए इस तरह के औचक और सघन चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
सुरेश राठौर


0 Comments