तहसील बिल्हौर में उमड़ा फरियादियों का रेला, आला अफसरों ने सुनीं समस्याएं
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
कानपुर के तहसील बिल्हौर में सोमवार को 'संपूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला अधिकारी कानपुर नगर, पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस.एम. कासिम आबिदी और मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) ने संयुक्त रूप से जनता की फरियादें सुनीं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समाधान दिवस के दौरान कुल प्राप्त प्रार्थना पत्रों में सबसे अधिक मामले भूमि विवाद, राजस्व संबंधी प्रकरण और पुलिस विभाग से जुड़े रहे। इसके अलावा चिकित्सा सुविधाओं और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी ग्रामीणों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। अधिकारियों ने मौके पर ही मौजूद विभागीय कर्मियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक मामले का व्यक्तिगत संज्ञान लेकर मौके पर जाएं और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने अधीनस्थ अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि:"प्रत्येक प्रार्थना पत्र का निस्तारण निष्पक्ष, पारदर्शी और संतोषजनक होना चाहिए। निस्तारण की गुणवत्ता ऐसी हो कि फरियादी को दोबारा उसी समस्या के लिए भटकना न पड़े।"
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) आबिदी ने पुलिस से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें विवादित स्थलों का निरीक्षण कर कानून के दायरे में समाधान निकालें।सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग से संबंधित शिकायतों का संज्ञान लिया और स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं व सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही। अधिकारियों ने सामूहिक रूप से चेतावनी दी कि यदि निस्तारण में लापरवाही या देरी पाई गई, तो संबंधित कर्मचारी और अधिकारी के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सुरेश राठौर





0 Comments