पटकापुर हादसे के बाद एक्शन में महापौर प्रमिला पाण्डेय, संकरी गलियों के ऊँचे भवनों की होगी जांच
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
पटकापुर में रविवार सुबह हुए भीषण अग्निकांड के बाद मंगलवार को महापौर प्रमिला पाण्डेय घटनास्थल पर पहुँचीं और हालात का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान इलाके की तंग गलियों में 6 से 7 मंजिला ऊँची इमारतों को देख महापौर ने गहरी नाराजगी जताई और अधिकारियों को इन भवनों के निर्माण व मानकों की तत्काल जांच करने के निर्देश दिए।
महापौर ने कहा कि बेहद संकरी गलियों के बीच बहुमंजिला इमारतें खड़ी होने के कारण हादसे के वक्त न तो लोग समय रहते बाहर निकल पाए और न ही दमकल व राहत टीमों को बचाव कार्य में आसानी हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए भवन निर्माण नियमों और अग्नि सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराना बेहद जरूरी है।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों और घायलों के परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को नगर निगम और प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।
सुरेश राठौर



0 Comments