Hot Posts

6/recent/ticker-posts

संविधान दिवस पर डीसीपी पश्चिम ने पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ

संविधान के आदर्शों और कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का किया आह्वान

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने अपने कार्यालय में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीसीपी पश्चिम ने भारतीय संविधान के महत्व और उसके निर्माण की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर विस्तार से प्रकाश डाला।


 उन्होंने स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात संविधान निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी साझा करते हुए कहा कि संविधान हमें न केवल अधिकार देता है, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों, आदर्शों एवं अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करने के लिए प्रेरित किया।

सुरेश राठौर 


Post a Comment

0 Comments