Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नगर निगम का एक्शन: चट्टा हटाओ अभियान में 31 पशु जब्त, चट्टा संचालकों में हड़कंप

सड़कों पर पशु छोड़ना पड़ेगा भारी: नगर निगम ने वसूला 57.26 लाख का जुर्माना

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

नगर आयुक्त के कड़े रुख के बाद शहर को अवैध कब्जों और आवारा पशुओं से मुक्त कराने के लिए नगर निगम ने सोमवार को बड़े स्तर पर अभियान चलाया। रतन लाल नगर और दबौली वेस्ट क्षेत्रों में संचालित 'चट्टा हटाओ अभियान' के तहत भारी पुलिस बल और प्रवर्तन दल की मौजूदगी में 18 भैंसों और एक गाय (बछड़े सहित) को जब्त किया गया। जब्त किए गए सभी पशुओं को नगर निगम की गौशाला में संरक्षित कर दिया गया है।


दबौली के साथ-साथ नगर निगम की टीम ने कल्यानपुर के विभिन्न इलाकों में भी सघन अभियान चलाया। यहाँ सड़कों पर घूम रहे 12 आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर पशु छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।


नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक अवैध चट्टा संचालकों और आवारा पशु स्वामियों से कुल ₹57.26 लाख का जुर्माना वसूला जा चुका है। यह पूरी राशि नगर निगम के कोष में जमा करा दी गई है।इस बड़ी कार्रवाई के दौरान मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी आर.के. निरंजन, पशु कल्याण अधिकारी शिल्पा सिंह और राजस्व निरीक्षक दिनेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रवर्तन दल की कमान सूबेदार सत्यवीर, रामेन्द्र और हवलदार मनोज, जितेन्द्र व राज नारायण ने संभाली। टीम के साथ कैटिल कैचिंग वाहन और भारी दस्ता भी मौजूद रहा।


सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments