कानपुर में चैन स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
थाना कल्याणपुर क्षेत्र में चैन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 28 जुलाई और 4 अगस्त 2026 को हुई चैन स्नैचिंग की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस और क्राइम टीम लगातार संदिग्धों की तलाश में जुटी थी।इसी क्रम में शनिवार को लगभग 09:00 बजे 12 नंबर रोड से पनकी की तरफ जाने वाले मार्ग पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही थी।
इस दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे को मौके पर ही दबोच लिया गया।
बरामदगी और पहचान:
घायल अभियुक्त: पूछताछ में उसकी पहचान प्रशांत मिश्रा (निवासी- जनपद औरैया) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
दूसरा अभियुक्त: दूसरे पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ भी 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
बरामद सामान: पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई चैन, एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
घायल अभियुक्त को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सुरेश राठौर




0 Comments