Hot Posts

6/recent/ticker-posts

GRP कानपुर सेंट्रल की कार्यवाही : 2017 से फरार चल रहे दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, चोरी और एनडीपीएस एक्ट में थे वांछित

जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने दो शातिर वांछित अपराधियों को किया गिरफ्तार 

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

जीआरपी कानपुर सेंट्रल पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने वर्ष 2017 से फरार चल रहे दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों अपराधी लंबे समय से विभिन्न मामलों में वांछित थे और पुलिस इनकी तलाश कर रही थी।


पुलिस के अनुसार, रेलवे में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जीआरपी कानपुर सेंट्रल के प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर जाल बिछाया और दोनों वांछितों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

​ये अपराधी हुए गिरफ्तार:

​संदीप सिंह: निवासी ग्राम अकबरपुर डाढ़ा, थाना फफूंद, जिला औरैया। 34 वर्षीय संदीप के खिलाफ जीआरपी कानपुर सेंट्रल में धारा 328, 379, 411 आईपीसी और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज थे। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

​मोहम्मद आमिर: निवासी 1/113 ईदगाह सफेद कॉलोनी, थाना बाबूपुरवा, कानपुर नगर। 30 वर्षीय आमिर के खिलाफ जीआरपी कानपुर और रेलबाजार थाने में एनडीपीएस एक्ट और चोरी से संबंधित मामले दर्ज थे।


फरार अपराधियों को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह, उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, शिवबाबू यादव, अर्पित तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस उनके अन्य साथियों तथा अपराधों के बारे में जानकारी जुटा रही है।कानपुर रेलवे क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए जीआरपी की इस कार्रवाई को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments