Hot Posts

6/recent/ticker-posts

यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट: कानपुर सेंट्रल पर डॉग स्क्वॉड के साथ निकाला गया फ्लैग मार्च

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान: संदिग्ध वस्तुओं और व्यक्तियों पर रही आरपीएफ की पैनी नजर

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने के उद्देश्य से आज रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने डॉग स्क्वॉड के साथ एक व्यापक सघन सुरक्षा जांच अभियान चलाया और स्टेशन परिसर में फ्लैग मार्च किया।


सहायक सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में चलाए गए इस विशेष अभियान का नेतृत्व निरीक्षक आरपीएफ कानपुर सेंट्रल, निरीक्षक क्राइम ब्रांच और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने किया। इस दौरान डॉग स्क्वॉड की मौजूदगी में स्टेशन के पार्सल घर, पोर्टिको, बस पार्किंग, प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म और अन्य संवेदनशील स्थानों की बारीकी से जांच की गई।


चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और लावारिस वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखी गई। साथ ही, ड्यूटी पर तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए।


आरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षित और निर्बाध रेल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए बल पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे सघन अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे।


सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments