बिठूर पुलिस व क्राइम टीम की संयुक्त कार्यवाही : मोबाइल टावर पार्ट्स चोरी गिरोह का खुलासा
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
शहर और आसपास के इलाकों में मोबाइल टावरों से महंगे पार्ट्स और बैटरियां चुराने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना बिठूर पुलिस, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद हुआ है।पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान सूरज शुक्ला, अंकित अवस्थी, विकास वाजपेयी और आदित्य शुक्ला के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने पिछले एक महीने के भीतर बिठूर, सेन पश्चिम पारा और गोविंद नगर समेत कई थाना क्षेत्रों में स्थित 7 से 8 मोबाइल टावरों को अपना निशाना बनाया था।
आरोपियों ने खुलासा किया कि वे टावरों से कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक कॉम्पोनेंट और बैटरियां चुराकर उनमें से तांबा (कॉपर) और एल्युमिनियम निकालते थे, जिसे बाद में बाजार में औने-पौने दामों पर बेच दिया जाता था।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल डेटा और घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ियों और इस सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है, जिनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
सुरेश राठौर

0 Comments