Hot Posts

6/recent/ticker-posts

परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव पत्रकार सुशील तिवारी को किया सम्मानित

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,गाजीपुर

परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद की श्रद्धांजलि सभा में युवराजपुर गांव निवासी पत्रकार सुशील तिवारी को परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने सम्मानित किया। धामूपुर गांव में आयोजित भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम में देश के वीर सपूत परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसी अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सुशील तिवारी को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

कम समय में ही गाजीपुर जनपद की स्थानीय खबरों को जमीनी स्तर से सामने लाने और निष्पक्ष तरीके से लोगों तक पहुंचाने के लिए सुशील तिवारी ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी खबरों में स्थानीय मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों की स्पष्ट झलक देखने को मिलती है।

पत्रकारिता के साथ-साथ खेलों से भी उनका गहरा जुड़ाव रहा है। सीनियर नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में भी उन्होंने जिम्मेदारी निभाई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुई थीं। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया था तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में पहुंचे थे। सुशील तिवारी पत्रकारिता में ग्राउंड जीरो से खबरों को सामने लाने, स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता देने और जनहित के मुद्दों को आवाज देने के लिए निरंतर सक्रिय हैं। सम्मान प्राप्त करने के बाद पत्रकार सुशील तिवारी ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का विश्वास और प्यार ही उन्हें बेहतर पत्रकारिता के लिए प्रेरित करता है।परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव के हाथों मिला यह सम्मान सुशील तिवारी के लिए न केवल गौरव का क्षण रहा, बल्कि पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके प्रयासों को मिला एक महत्वपूर्ण प्रोत्साहन भी है।

ब्यूरो चीफ रामप्रवेश राय 

Post a Comment

0 Comments