Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नवनिर्मित बिल्हौर थाने का डीसीपी पश्चिम ने किया उद्घाटन, चौकीदारों को शॉल भेंट कर बढ़ाया हौसला

बिल्हौर थाना उद्घाटन: डीसीपी ने ली चौकीदारों की बैठक, शॉल ओढ़ाकर मुंह कराया मीठा

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश, कानपुर नगर (​बिल्हौर)

क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से मंगलवार को नवनिर्मित थाना बिल्हौर का भव्य शुभारंभ हुआ। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस.एम. कासिम आबिदी ने फीता काटकर थाने का विधिवत उद्घाटन किया।



​उद्घाटन के उपरांत डीसीपी पश्चिम ने थाना परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक कार्यालय, मालखाना, भोजनालय (मेस) और आगंतुक कक्ष समेत अन्य व्यवस्थाओं की गहन पड़ताल की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को परिसर की स्वच्छता बनाए रखने, अभिलेखों को दुरुस्त रखने तथा थाने आने वाले फरियादियों के साथ संवेदनशीलता व शालीनता से पेश आने के कड़े निर्देश दिए।


कार्यक्रम के दौरान डीसीपी ने क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) से भी सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में शांति-व्यवस्था और आसूचना संकलन को लेकर चौकीदारों से फीडबैक लिया। कानून-व्यवस्था में उनकी भूमिका की सराहना करते हुए डीसीपी ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और मिष्ठान वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर स्थानीय पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी व पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments