Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास, एक लाख रुपये जुर्माना

पॉक्सो एक्ट: चार साल बाद आया फैसला, दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास
BBC CRIME TV 
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर 
ककवन थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
कसिगवां (थाना ककवन) निवासी कुलदीप पुत्र रमेश चन्द्र के खिलाफ वर्ष 2020 में वादी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म (धारा 376AB), धमकी (धारा 506) और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत आरोप पत्र दाखिल किया था।
डीजीपी के 'ऑपरेशन कन्विक्शन' अभियान के तहत पुलिस आयुक्त के निर्देशन और डीसीपी पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी के पर्यवेक्षण में इस मामले की प्रभावी पैरवी की गई। अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी राकेश कुमार मिश्रा, कोर्ट मोहर्रिर आरक्षी अजय कुमार और पैरोकार मुख्य आरक्षी विकास चन्द्र द्वारा प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों और दलीलों के आधार पर एडीजे-13 (कानपुर देहात) की अदालत ने कुलदीप को दोषी करार देते हुए यह कठोर सजा सुनाई।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments