Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भीषण अग्निकांड में 25 से अधिक लोगों की जान बचाने वाले जांबाज अग्निशमन कर्मी को डीसीपी ने किया सम्मानित

मौत के मुंह से खींच लाए 25 मासूम जिंदगियां, अग्निशमन कर्मी के साहस को पुलिस कमिश्नरेट का सलाम

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर 

कल्याणपुर क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड के दौरान अपनी जान पर खेलकर 25 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने वाले अग्निशमन पुलिसकर्मी को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस.एम. कासिम आबिदी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


18 सितंबर 2026 को आवास विकास, अम्बेडकरपुरम स्थित मैक्स शोरूम एवं होटल सनवर्ड में अचानक भीषण आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और चारों तरफ घना, जहरीला धुआं फैल गया। इस आपात स्थिति में अग्निशमन दल के जांबाज जवान ने साहस, सूझबूझ और असाधारण कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया।


अत्यधिक ताप और दमघोंटू धुएं के बीच जवान ने अपनी जान की परवाह किए बिना रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और इमारत में फंसे 25 से अधिक नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला। त्वरित कार्रवाई के चलते न सिर्फ दर्जनों जिंदगियां बचाई गईं, बल्कि करोड़ों रुपये की संपत्ति को भी खाक होने से बचा लिया गया।

डीसीपी पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने अग्निशमन कर्मी के इस साहसिक और उत्कृष्ट कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र सौंपा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पुलिस और अग्निशमन कर्मियों का ऐसा समर्पण पूरे विभाग के लिए गौरव की बात है।

सुरेश राठौर 


Post a Comment

0 Comments