Hot Posts

6/recent/ticker-posts

देव दीपावली पर चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा, डीसीपी ने धर्मगुरुओं व आयोजकों संग की बैठक

देव दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, डीसीपी पश्चिम ने बिठूर घाटों का लिया जायजा

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर 

आगामी देव दीपावली पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में शनिवार को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस.एम. कासिम आबिदी ने बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गंगा घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की हकीकत परखी।


निरीक्षण के उपरांत डीसीपी पश्चिम ने पुलिस अधिकारियों, स्थानीय आयोजन समितियों के पदाधिकारियों और धर्मगुरुओं के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक की। बैठक में पर्व के दौरान उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने, सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने और घाटों पर पर्याप्त प्रकाश (लाइटिंग) की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा हुई।


जल सुरक्षा और बैरिकेडिंग पर विशेष जोर

डीसीपी ने निर्देश दिए कि गहरे पानी की ओर जाने से श्रद्धालुओं को रोकने के लिए घाटों पर मजबूत बैरिकेडिंग की जाए और जल पुलिस व गोताखोरों की मुस्तैदी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और पुलिस अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ काम करने की हिदायत दी, ताकि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में दीपदान कर सकें।

सुरेश राठौर 


Post a Comment

0 Comments