चप्पे-चप्पे पर होगी निगरानी; वीवीआईपी आगमन से पूर्व डीसीपी ने परखे सुरक्षा प्रबंध
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
शहर में प्रस्तावित वीवीआईपी आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस.एम. कासिम आदी ने विभिन्न संवेदनशील और प्रमुख स्थलों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हेलीपैड, मुख्य कार्यक्रम स्थल, वाल्मीकि आश्रम और नाना राव पार्क पहुंचकर जमीनी स्तर पर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने कार्यक्रम स्थलों पर तैनात पुलिस बल की स्थिति, महत्वपूर्ण ड्यूटी पॉइंट्स, बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण की कार्ययोजना को बारीकी से परखा। इसके साथ ही वीवीआईपी रूट पर सुगम यातायात प्रबंधन और वाहनों की समुचित पार्किंग व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की गई।
डीसीपी पश्चिम ने मातहत अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी जवानों को निर्धारित ड्यूटी पॉइंट्स पर समय से तैनात रहने, उच्च स्तरीय सतर्कता बरतने और आपसी समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए, ताकि सुरक्षा के साथ-साथ आमजन को भी यातायात से जुड़ी किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
सुरेश राठौर




0 Comments