BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की सतर्कता से एक अनहोनी टल गई। साबरमती एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 19167) से घर से नाराज होकर भागी एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को आरपीएफ ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। शुक्रवार को कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद किशोरी को अहमदाबाद की वेजलपुर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
हेल्पलाइन की सूचना पर सक्रिय हुई टीम
मामला तब प्रकाश में आया जब 22 फरवरी 2026 को प्रयागराज हेल्पलाइन से आरपीएफ कानपुर को सूचना मिली कि साबरमती एक्सप्रेस में एक नाबालिग लड़की सवार है, जो अहमदाबाद से लापता है। सूचना पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए आरपीएफ स्टाफ ने ट्रेन के कानपुर सेंट्रल पहुंचते ही किशोरी को तलाश कर सुरक्षित नीचे उतारा। पूछताछ में किशोरी ने अपनी पहचान शहराना बानू (17 वर्ष) पुत्री अकबर अली, निवासी कस्बा पार्क सोसाइटी, अहमदाबाद के रूप में दी। उसने बताया कि वह घर से नाराज होकर भाग आई थी।
आरपीएफ ने तत्काल अहमदाबाद के वेजलपुर थाने को इसकी सूचना दी। वहां की पुलिस ने स्टाफ भेजने तक किशोरी को अपनी सुरक्षा में रखने का अनुरोध किया। बीते पांच दिनों से किशोरी को महिला आरपीएफ स्टाफ की कड़ी निगरानी में पोस्ट पर सुरक्षित रखा गया था।
शुक्रवार (27 फरवरी) को वेजलपुर थाने के उप-निरीक्षक (SI) आनंद ठाकुर अपनी टीम के साथ कानपुर पहुंचे। उन्होंने अपहरण/गुमशुदगी की प्राथमिकी (FIR) की कॉपी और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए। सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद आरपीएफ ने किशोरी को सकुशल अहमदाबाद पुलिस को सौंप दिया।
सुरेश राठौर

0 Comments