कानपुर पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई; टाटा हैरियर, लैपटॉप और भारी मात्रा में दस्तावेज बरामद
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
कानपुर नगर की पनकी पुलिस और पश्चिम जोन की साइबर सेल टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। संयुक्त टीम ने एक विदेशी नागरिक से ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों के पास से लग्जरी कार, नकदी और भारी संख्या में फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं।पुलिस के अनुसार, थाना पनकी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 77/2026 (धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस एवं 66D आईटी एक्ट) के तहत एक विदेशी नागरिक से साइबर ठगी का मामला प्रकाश में आया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई थी। गुरुवार को सटीक सूचना के आधार पर टीम ने पनकी स्थित 'अपार्टमेंट स्टेट' क्षेत्र में घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को दबोच लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमित ओम प्रकाश शर्मा (46 वर्ष) और आकाश कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि ये शातिर अपराधी तकनीकी माध्यमों का सहारा लेकर विदेशी नागरिकों को अपने जाल में फंसाते थे और उनसे मोटी रकम ऐंठते थे।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया है:
नकदी व वाहन: ₹20,150 नकद और एक सफेद रंग की टाटा हैरियर कार।एक लैपटॉप और चार स्मार्ट मोबाइल फोन और विभिन्न बैंकों की चेकबुक, पासबुक, एटीएम कार्ड, रेंट एग्रीमेंट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी और रबर स्टांप।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरोह के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन्होंने अब तक कितने विदेशी नागरिकों को अपना शिकार बनाया है। इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
सुरेश राठौर

0 Comments