Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट जनसेवा के लिए डीसीपी पश्चिम ने पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस विशेष: डीसीपी पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले जोन के पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित


BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर 

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के पश्चिम जोन में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और उत्कृष्ट जनसेवा का परिचय देने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।


पश्चिम जोन के पुलिस उपायुक्त (DCP) एस.एम. कासिम आबिदी ने अपने कार्यालय में जोन के विभिन्न थानों एवं इकाइयों में नियुक्त कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।


इस दौरान डीसीपी ने पुलिसकर्मियों के उत्कृष्ट कार्यों, अनुशासन और उनके समर्पण भाव की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की यह कर्तव्यपरायणता अन्य कर्मियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत है। उन्होंने सभी को भविष्य में भी इसी निष्ठा, लगन और पूरी ऊर्जा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर पुलिसिंग और जनहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया। इस सम्मान समारोह से पुलिस बल में हर्षोल्लास का वातावरण देखा गया।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments