RPF और GRP की सयुंक्त कार्यवाही ट्रेन में यात्रियों का सामान व मोबाइल चुराने वाले शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों को अपना शिकार बनाने वाले एक शातिर चोर को जीआरपी और आरपीएफ कानपुर सेंट्रल की टीम ने धर दबोचा है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60,000 रुपये है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अंश कुमार उर्फ तेली (पुत्र हरीश कुमार, निवासी मकान नंबर 417 ए, कच्ची बस्ती, गोविंद नगर, कानपुर नगर, उम्र करीब 19 वर्ष) के रूप में हुई है।पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने खुलासा किया कि वह रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल पर ट्रेनों के धीमी होने का फायदा उठाकर यात्रियों के सामान और मोबाइल फोन को निशाना बनाता था।
थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल के प्रभारी निरीक्षक ओमारायण सिंह और रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी सिद्धनाथ पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 13 अगस्त 2026 को समय प्रातः 01:30 बजे कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पटरी के किनारे टाटा मील चौराहे की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग के दौरान आवश्यक बल प्रयोग कर इसे गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के खिलाफ थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल में मुकदमा अपराध संख्या 132/2026 धारा 305(c), 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास और इस गिरोह के अन्य सहयोगियों के बारे में भी गहनता से छानबीन कर रही है।
सुरेश राठौर

0 Comments