सावन का दूसरा सोमवार: डीसीपी पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने खेरेश्वर घाट और मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
सावन मास के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को पुख्ता रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। इसी क्रम में दिनांक 10 अगस्त 2026 को पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पश्चिम, एस.एम. कासिम आबिदी ने थाना शिवराजपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध खेरेश्वर घाट एवं खेरेश्वर मंदिर का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीसीपी पश्चिम ने घाट और मंदिर परिसर में की गई सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण (क्राउड मैनेजमेंट), यातायात प्रबंधन और अन्य प्रबंधों का बारीकी से जायजा लिया।इस अवसर पर उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। उन्होंने बल को हिदायत दी कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के साथ विनम्र और सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखा जाए, साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु पर पैनी नजर रखी जाए ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
डीसीपी महोदय ने स्पष्ट किया कि सावन मास के दौरान दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने समस्त पुलिस बल को आपसी समन्वय के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहने और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
सुरेश राठौर


0 Comments