फतेहपुर और गोविंदपुरी स्टेशनों पर महाप्रबंधक का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर /प्रयागराज
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को प्रयागराज-गोविंदपुरी रेलखंड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेल परिचालन, यात्री सुविधाओं और संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का गहन अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
स्टेशनों का जायजा: महाप्रबंधक ने फतेहपुर और गोविंदपुरी स्टेशनों का औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई, पेयजल, यात्री प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का बारिकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को यात्रियों के लिए गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
संरक्षा सर्वोपरि: रेलपथ, सिग्नल और परिचालन से जुड़े संरक्षा पहलुओं का निरीक्षण करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि रेल परिचालन में संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अधिकारियों की मौजूदगी: निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी राघवेंद्र के. शर्मा, सचिव महाप्रबंधक अखिल शुक्ला और वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) जावेद अख्तर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
सुरेश राठौर


0 Comments