पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर अवैध शराब का खेल, कानून-व्यवस्था हुई फेल
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
शहर में पुलिस कमिश्नरेट के तमाम दावों और सुरक्षा व्यवस्था के तमाम वादों के बीच हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। व्यस्त इलाकों में शुमार घंटाघर पुलिस चौकी से महज कुछ ही कदमों की दूरी पर और एक्सप्रेस रोड पर रात्रि 10 बजे के बाद नियमों को ताक पर रखकर सरेआम अवैध शराब की बिक्री की जा रही है।
एक तरफ जहां पुलिस-प्रशासन अपराध और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के बड़े-बड़े दावे करता है, वहीं यह अवैध कारोबार प्रशासनिक कार्यशैली पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि तय समय-सीमा के बाद भी खुलेआम शराब बिकने के कारण क्षेत्र में मनचलों और अराजक तत्वों के हौसले बुलंद हैं, जिससे कभी भी किसी बड़ी अप्रिय घटना के घटने से इंकार नहीं किया जा सकता।
रात के वक्त एक्सप्रेस रोड पर हो रही इस अवैध गतिविधि ने स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और क्षेत्रवासियों की नींद उड़ा दी है। सबसे बड़ा और गंभीर सवाल यह है कि आखिर किसकी शह पर इन ठेके संचालक के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे कानून-व्यवस्था को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं ❓
सूत्र अनुसार क्षेत्र के आक्रोशित नागरिकों और जागरूक लोगों ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से इस मामले का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। अब देखने यह होगा कि इस मामले में जिम्मेदार अधिकारी क्या और कब तक सख्त कार्रवाई करते हैं।
सुरेश राठौर


0 Comments