Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बिल्हौर पुलिस का बड़ा खुलासा: ट्यूबवेल के इंजन और ट्रांसफार्मर के पुर्जे चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार

बिल्हौर पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर चोर: ट्यूबवेल इंजनों के पार्ट्स और कॉपर वायर चुराने वाले अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर

कमिश्नरेट कानपुर नगर के थाना बिल्हौर पुलिस और सर्विलांस/स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्यूबवेल और ट्रांसफार्मर के कीमती पार्ट्स चोरी करने वाले एक सक्रिय अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 5 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी के इंजन हेड, भारी मात्रा में कॉपर वायर, औजार और एक बोलेरो पिकअप गाड़ी बरामद की गई है।


पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि यह गिरोह दिन के समय हाईवे किनारे और ग्रामीण इलाकों के खेतों में लगे ट्यूबवेल और ट्रांसफार्मरों की रेकी (निगरानी) करता था। इसके बाद रात के वक्त वे बोलेरो पिकअप गाड़ी से मौके पर पहुंचते और सुनसान खेतों में लगे इंजनों को खोलकर या ट्रांसफार्मर के पुर्जे व कॉपर वायर काटकर गाड़ी में लादकर फरार हो जाते थे। रास्ते में यदि पुलिस चेकिंग मिल जाती थी, तो वे गाड़ी खराब होने का नाटक कर कुछ देर बाद आगे बढ़ जाते थे।

​गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाइल फोन की जांच से पता चला है कि ये शातिर अपराधी अन्य राज्यों से अवैध असलहों की ऑनलाइन खरीद-फरोख्त भी करते थे, जिसकी गहराई से जांच की जा रही है। इन बदमाशों का आपराधिक इतिहास कानपुर नगर के अलावा उन्नाव, कन्नौज, फतेहपुर और कानपुर देहात जैसे कई जनपदों में फैला है। हाल ही में इनके द्वारा थाना मंगलपुर (कानपुर देहात) क्षेत्र में भी ट्रांसफार्मर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया है।


गिरफ्तार युवक मे ​अमित भारद्वाज उर्फ राजेश शर्मा उर्फ छोटे (पुत्र राधारमण शर्मा, निवासी- ग्राम किशनपुर, थाना चौबेपुर, कानपुर नगर)

​अंकित अग्रहरि उर्फ अंकित कुमार (पुत्र राज किशोर अग्रहरि, निवासी- मुमुनी, थाना सलोन, रायबरेली; हाल पता- तकिया गौसिया मस्जिद, मंदना, थाना चौबेपुर, कानपुर नगर)

​शिवम चौरसिया उर्फ बंटी (पुत्र मंगेश चौरसिया, निवासी- ग्राम केशव नगर, थाना रसूलाबाद, कानपुर देहात) ​राकेश उर्फ ठाकुर (पुत्र अर्जुन सिंह, निवासी- जरारी, थाना चौबेपुर, कानपुर नगर) ​प्रांशु सोनकर (पुत्र पप्पु सोनकर, निवासी- ग्राम प्रेम, मंदना, थाना चौबेपुर, कानपुर नगर) है।

​इन अभियुक्तों के पास से ​02 अदद इंजन हेड

​लगभग 7 किलो कॉपर (तांबा) तार

​16 अदद छोटे व बड़े पाने, 16 अदद छोटी-बड़ी चाबी,​पेचकस, लोहे काटने के ब्लेड, प्लास, बोल्ट खोलने वाला रिंच, जैक और तार काटने का कटर

​03 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन,​नकद ₹3,280/- रुपये,​घटना में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप गाड़ी (रजिस्ट्रेशन नं० UP78MN5437) बरामद हुआ है।

​पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। इस खुलासे को अंजाम देने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक सुधिर कुमार, वयोवृद्ध उप-निरीक्षक रवि कुमार शर्मा, मोहम्मद आरिफ, कपिल कुमार, शुभम देशवाल, अक्षय राजपूत सहित स्वाट/सर्विलांस टीम के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।


सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments