20 साल से बिल्हौर में दुकान चला रहे कारोबारी की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में तनाव
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर (बिल्हौर)
मकनपुर रोड पर मंगलवार सुबह एक अधेड़ व्यापारी का सिर कटा शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान देववा गांव निवासी राजकिशोर उर्फ राजू (45) के रूप में हुई है, जो बिल्हौर कस्बे में बीते दो दशकों से कॉस्मेटिक की दुकान चलाते थे। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों समेत फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:00 बजे राहगीरों ने मकनपुर रोड किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। सूचना पर तत्काल पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। छानबीन के दौरान शव के समीप ही मृतक का सिर और उनकी साइकिल बरामद हुई। धारदार हथियार से सिर धड़ से अलग किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट (फॉरेंसिक टीम) ने मौके पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट व अन्य साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कारोबारी की हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गए।
अधिकारियों का बयान:
"मकनपुर रोड पर एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी। मृतक की पहचान देववा गांव निवासी राजकिशोर के रूप में हुई है। फील्ड यूनिट साक्ष्य जुटा रही है और मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।"
— एस.एम. कासिम आबिदी, पुलिस उपायुक्त (पश्चिम)
सुरेश राठौर


0 Comments