भगवान का चमत्कार मानकर कर रहे पूजा पाठ
उत्तरप्रदेश,गाजीपुर
गंगा की बाढ़ में आये एक पत्थर की लोग पूजा अर्चना कर रहे है।श्रद्धालु गंगा की बाढ़ में मिले इस पत्थर को भगवान का चमत्कार मानकर पूजा पाठ में जुटे हुए है।मामला गाजीपुर शहर के ददरी घाट का है।पूरे मामले के बारे में बताया जा रहा है कि लोगों ने गंगा में बहते एक पत्थर को देखा।गंगा के पानी मे तैरते इस पत्थर को देखकर लोग हैरान रह गए।लोग नाविकों की मदद से इस पत्थर को किनारे ले आये।
घाट पर लाकर लोगों ने इस पत्थर की पूजा पाठ शुरू कर दी।देखते देखते घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गयी।श्रद्धालु इस पत्थर को भगवान का चमत्कार मान रहे है।
लोगों का मानना है कि ये पत्थर त्रेता युग का है और भगवान श्रीराम के बनाये सेतु से सम्बंधित है।ऐसे में लोग इस पत्थर की पूजा पाठ में जुटे हुए है।लोग पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ इस पत्थर की पूजा पाठ में जुटे हुए है।गंगा नदी में तैरते मिले इस पत्थर को लेकर जहाँ श्रद्धालुओं में आकर्षण बना हुआ है।
गाजीपुर उत्तर प्रदेश से जिला संवाददाता राम प्रवेश राय की रिपोर्ट
0 Comments