डीसीपी कासिम आबिदी ने की विवेचनाओं की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस.एम. कासिम आबिदी ने बुधवार को अपने कार्यालय में थाना कल्याणपुर के समस्त विवेचकों (जांच अधिकारियों) के साथ 'अर्दली रूम' आयोजित किया। इस दौरान डीसीपी ने थाने की लंबित और विचाराधीन विवेचनाओं की बिंदुवार समीक्षा की तथा जांच में अनावश्यक देरी करने वाले विवेचकों को सख्त हिदायत दी।
डीसीपी ने सभी जांच अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों का निस्तारण तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विवेचना को मजबूत बनाने के लिए भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का प्रभावी इस्तेमाल किया जाए। महिला अपराध, बाल अपराध, पॉक्सो (POCSO), हत्या, लूट, डकैती, गैंगस्टर और एनडीपीएस जैसे गंभीर मामलों की जांच प्राथमिकता के आधार पर पूरी करने के कड़े निर्देश दिए गए।
कानून-व्यवस्था को पुख्ता करने के निर्देश देते हुए डीसीपी ने कहा कि इलाके के चिह्नित अपराधियों, सांप्रदायिक तत्वों और माफिया प्रवृत्ति के लोगों का घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन किया जाए। उनकी हर गतिविधि पर लगातार नजर रखी जाए और अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।डीसीपी पश्चिम ने थाना प्रभारी और समस्त पुलिसकर्मियों को दो टूक कहा कि थाने में आने वाले फरियादियों के साथ अत्यंत संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए। जन शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के तमाम एहतियाती इंतजाम समय रहते पूरे करने के निर्देश दिए गए।
सुरेश राठौर



0 Comments