Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कानपुर सेंट्रल: प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को परेशान और न्यूसेंस करने वाले दो किन्नर गिरफ्तार

कानपुर सेंट्रल पर किन्नरों के खिलाफ अभियान, संदिग्ध हालत में घूमते दो गिरफ्तार

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर चलाए जा रहे धर-पकड़ अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने दो किन्नरों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध अवस्था में घूमने और पूछताछ के दौरान न्यूसेंस (उपद्रव व अव्यवस्था) फैलाने का आरोप है।

​RPF प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में उप-निरीक्षक एस.के. कटियार हमराह स्टाफ के साथ प्लेटफॉर्म संख्या 06 एवं 07 पर गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो किन्नर संदिग्ध रूप से घूमते नजर आए। सुरक्षा बलों द्वारा पूछताछ करने पर दोनों ने हंगामा और न्यूसेंस करना शुरू कर दिया।


RPF टीम ने दोनों को रेलवे नियमों के उल्लंघन से अवगत कराते हुए मौके पर ही हिरासत में ले लिया। RPF पोस्ट कानपुर सेंट्रल पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 145 (उपद्रव/अशोभनीय आचरण) और 146 (रेलवे कर्मचारी के कार्य में बाधा) के तहत मुकदमा अपराध संख्या 1394/26 एवं 1395/26 पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई है।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments