Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने मलिन बस्ती क्षेत्र मे सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर 

नगर निगम के नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने सुबह 6 बजे जोन-5 के अंतर्गत वार्ड संख्या-20 स्थित फजलगंज थाने के पीछे मलिन बस्ती क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण प्रणाली, और नालियों की सफाई का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में सफाईकर्मी कार्यरत पाए गए और सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। 


नालियां भी साफ पाई गईं। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि क्षेत्र में नियमित रूप से कूड़ा संग्रहण किया जा रहा है। हालांकि, जे०टी०एन० कंपनी के सुपरवाइज़र ने बताया कि लगभग 50 घरों से कूड़ा नहीं दिया जा रहा है। नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि ऐसे घरों को चिन्हित कर संबंधितों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान शौचालय में गंदगी पाई गई। नगर आयुक्त ने तत्काल सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जोन-6 अंतर्गत वार्ड संख्या-27 का निरीक्षण इस दौरान क्षेत्र में सफाई कार्य प्रगति पर पाया गया। हालांकि, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण वाहनों की संख्या अपर्याप्त पाई गई। नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि संग्रहण वाहनों की संख्या में वृद्धि कर समस्त क्षेत्र से कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि वे सुनिश्चित करें कि सभी क्षेत्रों में नियमित और संतोषजनक सफाई व्यवस्था हो। उन्होंने जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्रों में विशेष ध्यान दें और समस्याओं का त्वरित समाधान करें।


सुरेश राठौर 


Post a Comment

0 Comments