उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिले का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में शहर में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर नगर आयुक्त से वार्ता की जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने शहर में वर्षा के बाद हो रहे जलभराव से हो रही आमजनमानस को समस्या के विषय में बताया और कहा कि जिन जिम्मेदार अधिकारियों पर नाली नालों की सफाई की जिम्मेदारी थी उन्होंने अपने कर्तव्यों का ठीक से पालन नहीं किया इसकी जांच करते हुए शहर को जलभराव की समस्या से मुक्त किया जाए लोगो के गृह कर अत्याधिक बढ़ कर आ रहे इस पर ध्यान देते हुए यदि मकान मालिक की बड़े गृह कर पर आपत्ति आती है तो उसका त्वरित निस्तारण किया जाए।
जिला अध्यक्ष ने जन मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में लग रहे महीनों के समय पर एतराज जताते हुए कहा कि आप ऐसी व्यवस्था बनाए की आम जनमानस को 7 दिन में जन्म मृत्यु प्रमाण पर मिल सके शहर में बढ़ रहे आवारा कुत्तों की समस्या का त्वरित निस्तारण किया जाए। नगर निगम द्वारा निर्मित कई सड़के जर्जर हो गई। इनको तत्काल ठीक करवाते हुए इनकी गुणवत्ता की जांच की जाए नगर निगम द्वारा शहर में जो विकास कार्य हो रहे उनके शिलापट पर संबंधित वार्ड के पार्षद के साथ साथ संबंधित मंडल के अध्यक्ष का नाम भी अंकित किया जाए। जिला मीडिया प्रभारी भाजपा कानपुर उत्तर अनुराग शर्मा ने बताया नगर आयुक्त ने तत्काल उपरोक्त समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा,महामंत्री संतोष शुक्ला, अवधेश सोनकर, जितेंद्र विश्वकर्मा राजू,युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्रा जिला मंत्री सत्यम गुप्ता उपस्थित रहे।
सुरेश राठौर
0 Comments