उच्च शिक्षा राज्य मंत्री मुख्य अतिथि बनी
उत्तरप्रदेश, कानपुर नगर
मोतीझील स्थित नगर निगम में महापौर द्वारा हरियाली तीज का आयोजन प्रमिला सभागार में किया गया, जिसमें उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम को दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की गई। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक झूला और कजरी गीतों का आनंद लिया। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा महिलाओं की भूमिका की सराहना की और कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं।
सावन माह के महत्व और पूर्वांचल में कजरी के आयोजन के बारे में चर्चा की गई। पारंपरिक कजरी गीतों पर महिलाओं ने झूमने कर आनंद लिया, जैसे कि "रेलिया बैरंग पिया को लिये जाये रे" और "सावन का महीना पवन करे शोर। नगर निगम की महिला पार्षद, जैसे कि विद्या देवी, आरती त्रिपाठी, नीलम शुक्ला, वंदना शर्मा, आरती गौतम और नित्या वाजपेई, पूर्व पार्षद निर्मला मिश्रा, भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी, सरोज सिंह, अनीता त्रिपाठी, पुष्पा तिवारी, और मंजू त्रिपाठी मौजूद रहें।
सुरेश राठौर
0 Comments