चुन्नीगंज में हुआ भव्य आयोजन, 18 वर्षों से निरंतर जारी है परंपरा; उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर शहर के चुन्नीगंज क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति के साथ-साथ भक्ति की अविरल धारा भी बही। यहां स्थित कर्नलगंज थाने के सामने विधायक सलील विश्नोई द्वार, माँ काली हनुमान साईं मंदिर में 'माँ काली महिला मंडल संस्था' द्वारा एक भव्य धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माता की चौकी, आकर्षक श्रृंगार और विशाल खिचड़ी वितरण ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
भक्तिमय हुआ वातावरण
सुबह से ही मंदिर परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। माता काली और माँ सरस्वती का विशेष फूलों एवं वस्त्रों से अलौकिक श्रृंगार किया गया। शाम चार बजे से 'माता की चौकी' का शुभारंभ हुआ, जिसमें स्थानीय गायकों ने माता की महिमा का गुणगान किया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए।
18 वर्षों से जारी है सेवा संकल्प
संस्था की संस्थापक एवं मुख्य सेविका सोनी देवी जायसवाल ने बताया कि यह आयोजन पिछले 18 वर्षों से लगातार वसंत पंचमी के पावन पर्व पर किया जाता रहा है, जो इस वर्ष गणतंत्र दिवस के साथ आयोजित हुआ। उन्होंने कहा कि यह आयोजन अब केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि क्षेत्र की आस्था और परंपरा का जीवंत प्रतीक बन चुका है।
अटूट रहा खिचड़ी का लंगर
भजन संध्या के साथ-साथ विशाल खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम भी चलता रहा। 'माता रानी की इच्छा' तक चले इस भंडारे में सैकड़ों राहगीरों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और व्यवस्था देखते ही बनती थी।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
आयोजन को सफल बनाने में संजू जायसवाल, आशा मिश्रा, कनक रेखा, कामिनी दास, मंजू झा, कंचन जायसवाल, ऊषा देवी, मालती देवी और सीता कुमारी सहित संस्था की अनेक महिला पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। समापन पर सभी भक्तों को प्रसाद वितरित कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।
वरिष्ठ पत्रकार राजीव कुमार पाण्डेय



0 Comments