Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आगरा कैंट स्टेशन पर धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, बेहतर सेवा के लिए रेलकर्मी सम्मानित

तिरंगे की आन-बान और शान में डूबा आगरा कैंट स्टेशन

BBC CRIME TV

उत्तरप्रदेश,​आगरा

 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्टेशन डायरेक्टर संतोष कुमार त्रिपाठी ने गौरवपूर्ण ढंग से ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पूरा परिसर 'भारत माता की जय' के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।



ध्वजारोहण के उपरांत अपने संबोधन में स्टेशन डायरेक्टर ने सभी रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में भारतीय रेल की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सेवा ही हमारा प्राथमिक लक्ष्य है।

समारोह का मुख्य आकर्षण पुरस्कृत करने का सत्र रहा। संतोष त्रिपाठी ने बीते वर्ष में अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने वाले उत्कृष्ट कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान से अन्य कर्मचारियों में भी बेहतर कार्य करने के प्रति प्रतिस्पर्धा और उत्साह जागृत होता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान वितरण कर खुशियां बांटी गईं।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments