Hot Posts

6/recent/ticker-posts

RPF की तत्परता से चंद मिनटों के स्टॉपेज में सुरक्षित बचाई गई मासूम की जान

कानपुर सेंट्रल पर आरपीएफ की कार्यवाही : ट्रेन से अपहरणकर्ता गिरफ्तार, नाबालिग लड़की बरामद

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने 'रेलमदद' पोर्टल से मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग लड़की को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। आरोपी युवक लड़की को बहला-फुसलाकर बिहार ले जा रहा था, जिसे आरपीएफ ने घेराबंदी कर दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ नोएडा के सेक्टर-63 थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज था।जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात रेलमदद हेल्पलाइन पर सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 02564 (नई दिल्ली-जयनगर क्लोन स्पेशल) के कोच बी-3 में एक युवक एक नाबालिग लड़की को लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही आरपीएफ प्रभारी के निर्देश पर उप-निरीक्षक मो. असलम खान, एएसआई कपिल देव और महिला कांस्टेबल विनीता की टीम गठित की गई।


रात करीब 11:55 बजे जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 9 पर पहुँची, आरपीएफ टीम ने कोच नंबर बी-3 की बर्थ संख्या 30 पर दबिश दी। वहां बताए गए हुलिए के आधार पर एक युवक और किशोरी मिले, जिन्हें टीम ने नीचे उतार लिया।

​आरपीएफ ने जब नोएडा पुलिस (थाना सेक्टर-63) से संपर्क किया, तो पता चला कि युवक की पहचान रितेश कुमार (20 वर्ष), निवासी सीतामढ़ी (बिहार) के रूप में हुई है। वहीं, 16 वर्षीय पीड़िता नोएडा के वाजिदपुर क्षेत्र की रहने वाली है। नोएडा पुलिस ने बताया कि लड़की के परिजनों ने पहले ही अपहरण की प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई थी और पुलिस उनकी तलाश में थी।

​बुधवार को नोएडा पुलिस के उप-निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह और महिला उप-निरीक्षक विनीता गंगवार कानपुर सेंट्रल पहुँचे। आरपीएफ ने कानूनी कागजी कार्रवाई और फोटोग्राफी के बाद आरोपी और पीड़िता को नोएडा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments