Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सड़कों पर कब्जा करने वालों की खैर नहीं: उस्मानपुर में 65 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर

कानपुर नगर निगम का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में फुटपाथों से हटाए 65 अवैध निर्माण, 73 हजार का जुर्माना वसूला

BBC CRIME TV 

​उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर 

शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने शुक्रवार को जोन-3 के उस्मानपुर क्षेत्र में जोरदार अभियान चलाया। नगर आयुक्त के कड़े निर्देशों के बाद उस्मानपुर के दीप तिराहा से साकेत नगर नहरिया तक फुटपाथ और नालियों पर किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों से 73 हजार रुपये का यूजर चार्ज भी वसूला।


नगर आयुक्त द्वारा 31 जनवरी को की गई समीक्षा बैठक में फुटपाथों पर अतिक्रमण को लेकर भारी नाराजगी जताई गई थी। इसी के अनुपालन में शुक्रवार को वार्ड संख्या 18/24 के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया गया। निगम की टीम ने फुटपाथ और नालियों के ऊपर बने 20 स्थायी चबूतरों को तोड़ दिया। इसके अलावा सड़क घेरे बैठे 45 अस्थायी अतिक्रमण जैसे टीन शेड और अवैध रैंप को भी हटा दिया गया।


यह अभियान जोनल अधिकारी (जोन-3) ध्रुव नारायण यादव के नेतृत्व में चलाया गया। मौके पर कर अधीक्षक राजेन्द्र पाल, सहायक अभियंता योगराज सिंह, राजस्व निरीक्षक सचिन वर्मा समेत प्रवर्तन दल और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा फुटपाथों पर कब्जा किया गया, तो और भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments