Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आरपीएफ, जीआरपी और एनसीबी की संयुक्त कार्यवाही ; नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस से तस्करी कर लाया जा रहा था मादक पदार्थ

कानपुर सेंट्रल पर ₹30 लाख का गांजा बरामद, बिहार का तस्कर गिरफ्तार

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

रेलवे के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। आरपीएफ, जीआरपी और एनसीबी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से लगभग 22 किलो 940 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है।



मिली जानकारी के अनुसार,जी आर पी थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह,आरपीएफ निरीक्षक एस.एन. पाटीदार, उप निरीक्षक हिमांशु शर्मा, जीआरपी के सुनील कुमार और एनसीबी निरीक्षक गोविंदलाल की संयुक्त टीम स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कैंट साइड वाहन स्टैंड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दो बैग लेकर बैठा दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह घबरा गया, जिसके बाद टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।


​तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से टेप से सील किए हुए 22 पैकेट बरामद हुए, जिनमें उच्च गुणवत्ता का गांजा भरा था। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम चंदन तिवारी निवासी सारण (बिहार) बताया। उसने कबूल किया कि वह गाड़ी संख्या 12505 (नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस) के जरिए न्यू कूच विहार (पश्चिम बंगाल) से सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर लाया था और उसे कानपुर में महंगे दामों पर बेचने की योजना थी।

​जीआरपी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों का कहना है कि नार्कोटिक्स के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।


सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments