Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हामिद सेतु की सुरक्षा ताक पर: दलालों के दम पर रात के अंधेरे में दौड़ रहे भारी ट्रक

बालू माफिया और प्रशासन की 'जुगलबंदी'? कैमरे पर खुला अवैध वसूली का काला चिट्ठा

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​गाजीपुर 

​जनपद में बिहार से आने वाले बालू लदे ट्रकों से अवैध वसूली और नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है। खनन विभाग की टीम ने सुहवल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन ट्रकों को बिना वैध परमिट (STP) के पकड़ा है। इस कार्रवाई के बाद ट्रक चालकों द्वारा किए गए खुलासे ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है।


​सूत्रों के हवाले से खबर है कि बिहार से गाजीपुर की सीमा में प्रवेश करने के लिए ट्रक चालकों को कथित रूप से ₹2000 से ₹3000 प्रति वाहन 'एंट्री फीस' देनी पड़ती है। पकड़े गए चालकों ने कैमरे पर स्वीकार किया कि यह रकम देने के बाद ही उन्हें जिले में प्रवेश की अनुमति मिलती है। प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक इसी तरह अवैध रूप से सीमा पार कर रहे हैं, जिससे सरकार को लाखों के राजस्व का चूना लग रहा है।



सबसे गंभीर प्रश्न जिलाधिकारी द्वारा प्रतिबंधित किए गए हामिद सेतु की सुरक्षा पर खड़ा हो रहा है। जिलाधिकारी ने पुल की स्थिति को देखते हुए भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया है, लेकिन सूत्रों का दावा है कि दलालों के माध्यम से रात के अंधेरे में 55 टन तक लदे ट्रक धड़ल्ले से इस पुल से गुजर रहे हैं। यह न केवल आदेशों की अवहेलना है, बल्कि पुल की संरचना के लिए भी बड़ा खतरा है।

​मामले को लेकर जब खनन विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया, तो वे संतोषजनक जवाब देने के बजाय मामले को टालते नजर आए। वहीं, जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया है कि:​"हामिद सेतु पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित है। यदि कोई दलाल या कर्मचारी अवैध रूप से वाहनों का प्रवेश करा रहा है, तो उसके खिलाफ कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।"

जिला संवाददाता राम प्रवेश राय की रिपोर्ट 

Post a Comment

0 Comments