Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जीआरपी कानपुर सेंट्रल की कार्यवाही : एनडीपीएस और चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

कानपुर: जीआरपी ने एनबीएफ़डब्ल्यू वारंटी अनिल चौरसिया उर्फ बबऊ को किया गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

उत्तर प्रदेश में रेलवे की सुरक्षा और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी कानपुर सेंट्रल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट और चोरी के कई मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर वारंटी अभियुक्त को उसके घर के बाहर से धर दबोचा। अभियुक्त पर न्यायालय द्वारा एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) जारी किया गया था।मुखबिर की सूचना और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से पुलिस टीम ने जाल बिछाकर 09 अगस्त 2026 को वांछित अभियुक्त अनिल चौरसिया उर्फ बबऊ को उसके घर (कुम्हार मंडी, रेलबाजार, कानपुर नगर) के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त काफी समय से पुलिस की पकड़ से दूर फरार चल रहा था।


अभियुक्त का विवरण ​नाम-पता: अनिल चौरसिया उर्फ बबऊ पुत्र राम सूरत चौरसिया उर्फ बनारसी चौरसिया, निवासी मकान नंबर 502, कुम्हार मंडी, रेलबाजार, कानपुर नगर,​आयु: लगभग 33 वर्ष है।गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। जीआरपी थाने में उसके खिलाफ दर्ज मुकदमों का विवरण इस प्रकार है:

​मु.अ.सं. 41/17 — धारा 18/22 एनडीपीएस एक्ट (थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल)

​मु.अ.सं. 564/19 — धारा 380, 411 भादवि (थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल)

​मु.अ.सं. 601/19 — धारा 380, 411 भादवि (थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल)

​मु.अ.सं. 07/20 — धारा 110G CRPC (थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल),​न्यायालय (एडीजे-21, कानपुर नगर) से प्राप्त एनबीडब्ल्यू वारंट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

​इस सफल अभियान को अंजाम देने वाली टीम में थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह के साथ उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, आशीष कुमार बौद्ध, अभिषेक शुक्ला और हेड कांस्टेबल शिव सिंह, रमेश सोनकर, वेश खान, सत्येन्द्र सिंह, राजकमल वर्मा तथा कांस्टेबल दीपक यादव और अश्वनी मौर्य शामिल रहे।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments