कानपुर पुलिस कमिश्नरेट: अपराधियों का होगा घर-घर भौतिक सत्यापन, डीसीपी पश्चिम ने दिए कड़े निर्देश
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने आज कमिश्नरेट के थाना कल्याणपुर में एक महत्वपूर्ण अर्दली रूम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने थाने के समस्त विवेचकों की लंबित एवं विचाराधीन विवेचनाओं की गहन समीक्षा की और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक के दौरान डीसीपी ने अकारण विवेचनाओं को लंबित रखने वाले विवेचकों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने सभी लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, विवेचना प्रक्रिया में भौतिक एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों (Digital Evidence) के अधिकतम उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।
क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए डीसीपी ने अपराधियों, सांप्रदायिक एवं माफिया प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर नकेल कसने के निर्देश दिए हैं। पुलिस को ऐसे तत्वों का घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करने, उनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने और चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी विधिसम्मत कार्रवाई करने को कहा गया है।थाना प्रभारी और समस्त पुलिस कर्मियों को यह सख्त निर्देश दिए गए हैं कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए। उनकी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़ी सभी तैयारियां समय से पूर्व पूरी करने के निर्देश भी दिए गए। इस अर्दली रूम के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) कल्याणपुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
सुरेश राठौर



0 Comments