ट्रेन कोच से कॉपर वायर चुराने वाला चोर व कबाड़ी गिरफ्तार, 11 किलो तार बरामद
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) कानपुर सेंट्रल की टीम ने ट्रेन के कोच से तांबे का तार (कॉपर वायर) चोरी करने वाले शातिर चोर और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी (रिसीवर) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी गया शत-प्रतिशत माल भी बरामद कर लिया है।
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, प्रयागराज के निर्देशन और आरपीएफ पोस्ट कानपुर सेंट्रल के प्रभारी निरीक्षक एस.एन. पाटीदार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।अधिकारियों ने बताया कि 26 जुलाई 2026 को उप निरीक्षक हरीशचन्द्र और उनके हमराह स्टाफ ने सुरागरसी-पतारसी व मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई की। टीम ने न्यू कोचिंग कॉम्प्लेक्स (NCC) क्षेत्र में खड़े ट्रेन कोच (LVPH/WCR-225486) के फीडर बॉक्स से तांबे का तार काट रहे अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया।
पकड़े गए अभियुक्त की पहचान इजहार अली उर्फ लाला (21 वर्ष), निवासी बेगम पुरवा नई बस्ती, थाना बाबूपुरवा के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने थाना हरवंश मोहाल के भूसाटोली स्थित एक दुकान पर छापा मारा। वहां से चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी कमल ओमर (68 वर्ष), निवासी सीताराम मुहाल, थाना हरवंश मोहाल को गिरफ्तार किया गया।आरपीएफ ने आरोपी कबाड़ी के पास से 11 किलोग्राम जला हुआ तांबे का तार और घटना में इस्तेमाल किया गया एक हेक्सा ब्लेड बरामद किया है।
आरपीएफ ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 12/2026, धारा 3 रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम एवं धारा 147 रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
सुरेश राठौर


0 Comments