ट्रेन मे यात्रियों से मोबाइल झपटने वाला गिरोह बेनाकाब: जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त टीम ने दो शातिरो को किया गिरफ्तार
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
जीआरपी कानपुर सेंट्रल और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीम ने ट्रेनों और रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों का सामान व मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से आईफोन, वनप्लस और रियलमी सहित लगभग 3.5 लाख रुपये कीमत के 4 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह और आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सिद्धनाथ पाटीदार के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान शनिवार दोपहर (1 अगस्त 2026) करीब 01:25 बजे पुलिस टीम को सफलता मिली। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के हैरिशगंज पुल से सी.पी.सी. वाशिंग लाइन की ओर जाने वाले रास्ते पर बने पावर हाउस के पास से दो संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान:
रंजीत गौतम (37 वर्ष): निवासी कांशीराम कालोनी फेज-2, थाना चकेरी (मूल निवासी: कर्नलगंज, कानपुर नगर)।
लकी (30 वर्ष): निवासी सरैय्या बाजार, थाना जाजमऊ (मूल निवासी: बकरमंडी, कर्नलगंज, कानपुर नगर)।
पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वे रेलवे स्टेशन के आउटर पर छिपकर बैठते थे। जैसे ही ट्रेन धीमी होती, वे खिड़की या दरवाजे के पास बैठे यात्रियों के हाथ से मोबाइल झपटकर या सामान चोरी कर आउटर का फायदा उठाकर भाग निकलते थे।
जीआरपी व आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर अपराधी हैं:
रंजीत गौतम पर जीआरपी कानपुर सेंट्रल, कर्नलगंज, बर्रा, चकेरी, नजीराबाद और नवाबगंज थानों में हत्या के प्रयास (धारा 307), यूपी गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत करीब 12 गंभीर मामले दर्ज हैं।
लकी के खिलाफ भी जीआरपी कानपुर सेंट्रल और कर्नलगंज थानों में चोरी और गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
इस सफल कार्रवाई में जीआरपी कानपुर सेंट्रल के प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह, व0उ0नि0 विनोद कुमार यादव, जीआरपी चौकी गोविन्दपुरी प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह और उनकी टीम के साथ-साथ RPF कानपुर सेंट्रल के प्रभारी निरीक्षक सिद्धनाथ पाटीदार तथा सीआईबी (CIB) विंग RPF कानपुर सेंट्रल के प्रभारी अमित कुमार चौधरी व उनकी टीम के जवानों की मुख्य भूमिका रही।दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया है।
सुरेश राठौर

0 Comments