Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राजकुमार वानखेड़े ने संभाला उत्तर मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक का पदभार

36 वर्षों के अनुभवी IRSE अधिकारी राजकुमार वानखेड़े ने ग्रहण किया NCR के अपर महाप्रबंधक का पद

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,प्रयागराज

भारतीय रेलवे सेवा के वरिष्ठ एवं अनुभवी अधिकारी राजकुमार वानखेड़े ने उत्तर मध्य रेलवे (NCR) के अपर महाप्रबंधक (AGM) का पदभार संभाल लिया है। 36 वर्षों से अधिक का लंबा और व्यापक प्रशासनिक अनुभव रखने वाले वानखेड़े 1990 बैच के 'इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इंजीनियर्स' (IRSE) के अधिकारी हैं।वानखेड़े ने गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, औरंगाबाद से बीई (सिविल) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी-मुंबई से एम.टेक (स्ट्रक्चर) की उच्च शिक्षा हासिल की।

​अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने भारतीय रेल के कई डिवीजनों, जोनल रेलवे और अन्य महत्वपूर्ण संगठनों में अपनी सेवाएं दी हैं। वे पश्चिम रेलवे के रतलाम और वड़ोदरा मंडल, दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड़ मंडल के अलावा मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे के निर्माण संगठनों से जुड़े रहे हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने राइट्स (RITES) और नागपुर मेट्रो (प्रोजेक्ट हेड के रूप में) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।

​रेलवे में अपने कार्यकाल के दौरान वानखेड़े का संरक्षा रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उन्होंने रेलवे ट्रैक, सुरंगों और गहरी कटिंग (Deep Cuttings) के सुदृढ़ीकरण एवं सुरक्षा के लिए कई आधुनिक तकनीकों की शुरुआत की।

​स्पीड अपग्रडेशन: राजधानी मार्ग पर ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए कई तकनीकी उपाय लागू किए।​अतिक्रमण पर कड़ा रुख: नीतिगत पहल करते हुए लंबे समय से लंबित अतिक्रमणों को हटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण: महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में नई रेल लाइन, दोहरीकरण, मल्टी-ट्रैकिंग, सुरंगों और बड़े पुलों के निर्माण में अहम योगदान दिया। EPC और कंसल्टेंसी कॉन्ट्रैक्ट्स स्थापित करने तथा त्वरित भूमि अधिग्रहण में भी उनकी मुख्य भूमिका रही है।

​आपात स्थितियों, आपदा प्रबंधन और संपत्ति प्रबंधन (Asset Management) में उनका ट्रैक रिकॉर्ड अनुकरणीय रहा है। उत्तर मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण करने से ज़ोन के इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा संबंधी कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।


सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments