Hot Posts

6/recent/ticker-posts

एसपी ईरज राजा ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

एसपी गाजीपुर की दैनिक जनसुनवाई: मौके से ही अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश, त्वरित न्याय की अपील

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​गाजीपुर

जनपद में आमजन की समस्याओं के प्रभावी और पारदर्शी समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने कार्यालय में दैनिक जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं, जिन्हें गंभीरतापूर्वक सुना गया।

​पुलिस अधीक्षक ने मौके से ही संबंधित थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को वर्चुअल माध्यम से जोड़कर शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ितों की समस्याओं का स्थलीय सत्यापन कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी फरियादी को अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ब्यूरो चीफ रामप्रवेश राय 

Post a Comment

0 Comments