Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बरसात के बाद युद्धस्तर पर होगा कानपुर की सड़कों का पैचवर्क, उच्चस्तरीय समिति ने बनाई कार्ययोजना

कानपुर: सड़कों के सुधार के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित, नगर आयुक्त की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

कानपुर नगर में बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त और जर्जर हुई सड़कों की मरम्मत के लिए मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति में नगर आयुक्त को अध्यक्ष और केडीए उपाध्यक्ष, सीडीओ, पीडब्ल्यूडी, जल निगम तथा मेट्रो परियोजना के अधिकारियों को सदस्य बनाया गया है।


इसी क्रम में आज दिनांक 06 अगस्त 2026 को सायं 05:00 बजे नगर आयुक्त की अध्यक्षता में समिति की पहली बैठक संपन्न हुई, जिसमें सड़कों की वर्तमान स्थिति और विभिन्न विभागों द्वारा की गई रोड कटिंग के पुनर्स्थापन पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में नगर आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जिन-जिन स्थानों पर रोड कटिंग की गई है, उन सभी स्थलों का गहन परीक्षण किया जाए और आवश्यकतानुसार उन्हें तत्काल 'मोटरेबल' (चलने योग्य) बनाया जाए, ताकि आम जनता को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


प्रशासन ने कच्चे और पक्के पैच रिपेयर की आवश्यकता वाले मार्गों का अलग-अलग विवरण तैयार करने को कहा है। नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बारिश का मौसम समाप्त होते ही निविदा (टेंडर) प्रक्रिया पूरी कर सड़क सुधार के इन कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर शुरू कराया जाए, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था जल्द से जल्द सुचारु और सुरक्षित हो सके।


सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments