बिठूर हत्याकांड का खुलासा: पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल रॉड और सामान किया बरामद
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
बिठूर थाना पुलिस ने हत्या की एक संगीन वारदात का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड और अन्य सामान भी बरामद किया है।मिली जानकारी के अनुसार, 8 अगस्त 2026 को जसोमति पत्नी फूलचंद्र, निवासी ग्राम कालीचरण धीरहरा मजरे खंडसा ने अपने पति की अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम लगातार साक्ष्य जुटाने में लगी थी। 11 अगस्त 2026 को पुलिस को मुखबिर से विशेष सूचना मिली, जिसके आधार पर बिठूर पुलिस ने प्रतापपुर हरि मोड़ से सिंहपुर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की। यहाँ से पुलिस ने मुख्य आरोपी विजय सिंह चौहान (26), निवासी सिंहपुर कछार, थाना बिठूर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड (आला कत्ल) के साथ एक साइकिल, सिलेंडर, सिम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। इस कार्रवाई में बिठूर थाना प्रभारी निरीक्षक और उनकी पुलिस टीम के साथ सर्विलांस टीम का विशेष योगदान रहा।
सुरेश राठौर


0 Comments