Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सड़क निर्माण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, आईआईटी कानपुर करेगा मजबूती की जांच: महापौर

गुणवत्ता की जांच आईआईटी कानपुर से कराने और नियमित तराई के दिए सख्त निर्देश

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

जोन-4 के अंतर्गत थाना स्वरूप नगर से मटका तिराहा (वाया ग्वालिन चौराहा) तक 22 करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन सीएम ग्रिड व्हाइट टॉपिंग सड़क का मंगलवार को महापौर ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने की हिदायत दी।


निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियंता (जोन-4) मीनाक्षी अग्रवाल ने महापौर को अवगत कराया कि परियोजना को पूरा करने की निर्धारित समय सीमा 25 सितंबर 2026 को समाप्त हो रही है। हालांकि, कार्यदायी संस्था (निविदादाता) ने कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के लिए दो माह का अतिरिक्त समय मांगा है।


​इस पर महापौर ने कड़ा रुख अपनाते हुए अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिया कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इसकी तकनीकी जांच आईआईटी कानपुर से कराई जाए। इसके साथ ही कंक्रीट की मजबूती के लिए निर्धारित मानकों के अनुसार नियमित तराई कराने के भी निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित, पार्षद धीरेंद्र त्रिपाठी, पार्षद गोविंद मोहन शुक्ला, पार्षद विवेक शर्मा सहित नगर निगम के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments