एनडीपीएस और चोरी के मामलों में वांछित शातिर अपराधी बिहार से गिरफ्तार
BBC CRIME TV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
रेलवे में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने और वांछित/वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी कानपुर सेंट्रल पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर वारंटी अभियुक्त को उसके पैतृक निवास बिहार से धर दबोचा।
क्षेत्राधिकारी (जीआरपी) कानपुर शेषमणि उपाध्याय के और जीआरपी थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार फरार चल रहे अपराधियों पर नजर रख रही थी।
माननीय एडीजे-16 न्यायालय (कानपुर नगर) द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW व 82/83 सीआरपीसी) के तहत जीआरपी टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और जमीनी खुफिया सूचनाओं के आधार पर जाल बिछाया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त समीर (26 वर्ष) पुत्र सिकन्दर, निवासी कश्यान बायापार सोई, थाना बलरामपुर, जिला कटिहार (बिहार) को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल में पूर्व से कई गंभीर मामले दर्ज हैं:
मु०अ०सं० 84/18 — धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट
मु०अ०सं० 86/18 — धारा 411, 414 भादवि
मु०अ०सं० 11/18 — धारा 380, 411 भादवि (चोरी व बरामदगी से संबंधित)
सफलतापूर्वक गिरफ्तारी करने वाली टीम में मुख्य रूप से थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह, उपनिरीक्षक शिव बाबू यादव, उपनिरीक्षक अभिषेक शुक्ला, मुख्य आरक्षी शिव सिंह, मुख्य आरक्षी वैश खान, आरक्षी दीपक यादव एवं आरक्षी अश्वनी मौर्य शामिल रहे। पुलिस अभियुक्त से आवश्यक पूछताछ कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
सुरेश राठौर

0 Comments