शिकायतों के निपटारे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं', जनसुनवाई में बोले डीसीपी दक्षिण
BBCCRIMETV
उत्तरप्रदेश,कानपुर नगर
आमजन की समस्याओं के त्वरित व प्रभावी समाधान के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान क्षेत्र से पहुंचे नागरिकों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं सीधे पुलिस उपायुक्त के समक्ष रखीं, जिन्हें गंभीरता से सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल व समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
डीसीपी ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर उन पर निष्पक्ष जांच हो और पीड़ित को की गई कार्रवाई से अनिवार्य रूप से अवगत कराया जाए।
इसके साथ ही, उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ सम्मानजनक व संवेदनशील व्यवहार करने तथा उनके बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीसीपी ने जोर देकर कहा कि स्थानीय स्तर पर बार-बार सामने आने वाली समस्याओं का सिर्फ तात्कालिक नहीं, बल्कि स्थायी समाधान निकाला जाए ताकि नागरिकों को बार-बार थाने या कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
सुरेश राठौर


0 Comments