Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शॉपिंग मॉल की पार्किंग से बाइक पार करने वाला चोर गिरफ्तार, पहिए-नंबर प्लेट गायब

कल्याणपुर पुलिस को मिली कामयाबी: 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के कैमरों की मदद से 24 घंटे में हुआ खुलासा

BBC CRIME TV 

उत्तरप्रदेश,​कानपुर नगर 

कमिश्नरेट पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत कल्याणपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने ह्यूमन इंटेलिजेंस और 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने पकड़े गए युवक के पास से चोरी की मोटरसाइकिल और उसके पार्ट्स खोलने में इस्तेमाल होने वाले औजार भी बरामद किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवास विकास-3 कल्याणपुर निवासी अनूप श्रीवास्तव ने 7 सितंबर को थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि वह 2 अगस्त को कपड़े खरीदने अपनी हीरो होंडा सीडी डीलक्स बाइक से वी-मार्ट कल्याणपुर गए थे। बाइक पार्किंग में खड़ी करने के बाद जब वह खरीदारी कर बाहर आए तो वाहन गायब मिला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

​एलडीको सोसाइटी के पीछे से हुई गिरफ्तारी

सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर के कुशल मार्गदर्शन व थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 8 सितंबर को दोपहर करीब 12:20 बजे एलडीको सोसाइटी के पीछे, जवाहरपुरम रोड के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

​गिरफ्तार आरोपी की पहचान 19 वर्षीय नैतिक सोनकर (निवासी 5/12 मसवानपुर, थाना रावतपुर; मूल निवासी ग्राम रामपुर, थाना शिवली, कानपुर देहात) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई हीरो होंडा सीडी डीलक्स बरामद की है, जिसके दोनों पहिए व नंबर प्लेट गायब थे। इसके अलावा पार्ट्स खोलने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एक रिंच और पाना भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

​कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रवि कुमार, उपनिरीक्षक सचिन कुमार भाटी, उपनिरीक्षक जय सिंह, उपनिरीक्षक शुभम यादव तथा कांस्टेबल पवन कुमार शामिल रहे।

सुरेश राठौर 

Post a Comment

0 Comments